बलियाः सड़क पर जोखिम भरा सफर करने को मजबूर जनता, नपा अध्यक्ष ने रेलवे से की ये मांग

बलिया। उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में खराब सड़कें बड़ा मुद्दा रही हैं। इसीलिए योगी सरकार ने गड्ढा मुक्ति अभियान भी शुरु किया था लेकिन इस अभियान का असर धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा। हम बात कर रहे हैं नगर पंचायत बेल्थरा रोड की। यहां जिला परिषद डाक बंगला से रेलवे स्टेशन होते हुए सोनाडीह मार्ग तक रेलवे की सड़क है। लेकिन इस सड़क इतनी खस्ताहाल है कि इस पर गाड़ियों से सफर करना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल है। लोग जान हथेली पर रखकर इस सड़क से सफर करते हैं।

पत्र के माध्यम से मार्ग की मरम्मत की गुजारिश- इस बढ़ती समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने पूर्वोत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर को पत्र लिखकर मांग की है की जल्द ही इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए। इस क्षतिग्रस्त रोड़ से सफर करने में आम लोगों और रेलवे यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानी होती हैं। इसलिए इस रास्तें को दोबारा बनवाया जाए साथ ही पटरी युक्त सड़क का भी निर्माण हो। ताकि आम नागिरक दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सकें।

बारिश में ज्यादा परेशानी- बारिश आते ही लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं। हल्की बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। ऐसे में गाड़ियों के फिसलने से कई बार हादसे हो चुके हैं। पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यात्री व आमलोग जोखिमभरा सफर करने को मजबूर हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago