Ballia News- जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार, CMO से मिले छात्रनेता

बलिया। जिला महिला अस्पताल में फैले अव्यवस्थाओं के सुधार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक ‘रानू’ के नेतृत्व में छात्रो के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद बात की। सीएमओ से बात कर महिला अस्पताल में वर्षो से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड को चालू कराने की मांग की गई। रानू पाठक ने आरोप लगाते हुए बताया कि जनपद के दूर दराज से महिलाएं प्रसव के लिए इस अस्पताल आती हैं। रोजाना हज़ारों की संख्या में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर जाना पड़ता है। बाहर उन्हें 550-650 रुपए तक खर्च करना पड़ता है।

जबकि रेडियोलॉजिस्ट के ना होने का रोना अस्पताल प्रशासन हमेशा से रोता आ रहा है। यहां प्रसव के नाम पर मरीजों को लूटा जा रहा है, जिसकी शिकायत करने पर उन्हें बाहर रेफर करा दिया जाता है।रानू ने आरोप लगाया कि, महिला अस्पताल में पूर्ण रूप से दलाल सक्रिय हैं। ग़रीब महिलाओं के साथ अस्पताल प्रशासन का ये रवैया क्षुब्ध करने वाला है। अगर सुधार नहीं हुआ तो इस आन्दोलन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।वहीं छात्रनेता कृष्णा प्रताप यादव ‘गोलू’ ने जिला अस्पताल में खून जांच व एक्स रे की समयावधि पर सवाल उठाते हुए, आरोप लगाया कि जांच नियमित समय

पर नहीं किया जाता। मरीज जब जांच को पहुंचते हैं तो वहां 11 बजे ही कम्प्यूटर ऑपरेटर लापता हो जाता है। कभी सिस्टम को खराब बता जांच बाधित की जाती है, जिसके बाद दलाल मरीजों को शोषित कर बाहर जांच कराने लेते जाते हैं। ये सारा खेल कर्मचारीयों व दलालों की मिलीभगत से होता है। राघवेन्द्र सिंह ने कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन को विधिवत चलाने की मांग की। बताया कि प्रदेश सरकार फ्री वैक्सीनेशन का ढोल पीटती है यहां 18 वर्ष से ऊपर के युवक रजिस्ट्रेशन तो कर लेते हैं, लेकिन स्लॉट नहीं बुक करा पाते ऐसे में कोविड से कैसे बचा जा सकता है?

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago