बलिया में नमामि गंगे योजना फ़ेल! साल के अंत में टारगेट का आधे से भी कम हुआ ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण

बलिया में नमामि गंगे योजना फ़ेल होती नज़र आ रही है। जहां गंगा किनारे 41 गांवों में ग्रीन कॉरिडोर निर्माण परवान नहीं चढ़ सका है। इस साल निर्धारित कुल 200 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 80 हेक्टेयर में ही पौधरोपण हुआ। जो आधे से भी कम है। जबकि किसानों की मांग पर फलदार पौधरोपण होना है किसानों को सहायता राशि का भुगतान भी होना है। लेकिन अभी तक योजना अधर में है। उधर, गंगा में 2 बार आई बाढ़ से भी नुकसान हुआ है।

जिला उद्यान अधिकारी शीतला प्रसाद वर्मा ने बताया कि किसानों की डिमांड के अनुसार जनपद के नर्सरी में पौधे नहीं होने के कारण अन्य जनपदों से मंगाया जाता है। जल्द ही महाराजगंज से पौधे की खेप पहुंचेगी जिसे किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने, गंगा किनारे हरियाली रखने और गंगा की धारा अविरल बनाने के लिए शासन की ओर से नमामि गंगे योजना के तहत जिले में गंगा के तटवर्ती गांवों के किसानों के माध्यम से ग्रीन कॉरिडोर निर्माण वर्ष 2021-22 में शुरू हुआ। गंगा किनारे 41 गांवों को चिह्नत किया है। इन गांवों में कुल 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।2021 में सिर्फ 18 हेक्टेयर में ही पौधरोपण– इस साल शासन की ओर से 200 हेक्टेयर में ग्रीन कॉरिडोर का लक्ष्य निर्धारित है। विभागीय अधिकारी की मानें तो अब तक करीब 80 हेक्टेयर में पौधरोपण हो चुका है। वर्ष 2021-22 में शासन की ओर से गंगा किनारे के 100 हेक्टेयर में ग्रीन कॉरिडोर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मात्र 18 हेक्टेयर में ही फलदार बाग लगाने के लिए किसानों ने दिलचस्पी ली।

किसानों की बढ़ेगी आय– अभियान के तहत जनपद के गंगा के तटवर्ती 41 गांवों में बागवानी की जानी है। इसमें सभी पौधे फलदार होंगे। करीब तीन साल बाद इन पौधों पर फल आने शुरू हो जाएंगे। इस बीच किसान पेड़ों के बीच में फसल से सकते हैं। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा। इसके अलावा फलदार पौधों के संरक्षण के लिए विभाग की ओर से भी किसानों को तीन वर्ष तक सहायता राशि दी जाएगी।

नमामि गंगे के तहत यह गांव हैं चयनित- योजना के तहत सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर, कुतुबपुर, नसीरपुरमठ, नरही, सरयां, शाहपुर, बभनौली, सिकंदरपुर और उजियार। मुरलीछपरा ब्लॉक के बहुआरा, दोकटी, हृदयपुर, कोड़हरा नौबरार, मुरारपट्टी, रामपुर कोड़हरा, शिवपुर कपूर दियर। बेलहरी ब्लॉक के बघौंच, बहादुरपुर, बजरहां, बेलहरी, भरसौता, एकौना, गंगापुर, हल्दी, मुड़ाडीह, मझौवां, नंदपुर, रेपुरा, उदवंत छपरा। दुबहड़ ब्लॉक के जनाड़ी, नगवा, ओझाकछुआ, ओझवलिया, जमुआ, दुबहड़, बधुचंक, दोपही, उदयपुरा। बैरिया विकास खंड के दयाछपरा, गोपालपुर और केहरपुर गांव हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago