Categories: बलिया

गड्ढामुक्त की बजाय गड्ढायुक्त हो गई हैं बलिया की सड़कें, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

बलिया में सड़कों का नहीं, बल्कि गड्ढों का जाल बिछ रहा है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि सड़कों को सुधारा जाए लेकिन जिले में इन आदेशों का कोई असर नहीं है। यही वजह है कि जिले की हर सड़कें गड्ढामुक्त होने की बजाए गड्ढायुक्त हो गई हैं।

कई सड़कें इतनी क्षतिग्रस्त हो गई हैं कि यहां वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल है। चारों तरफ गड्ढों से पटी इन सड़कों से आवागमन करना राहगीरों के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। सबसे बुरा हाल बैरिया का है। यहां के मठिया सोनवरसा मार्ग, बलराम सिंह के डेरा कर्ण छपरा धतूरी टोला मार्ग, करमानपुर नारायणगढ़ मार्ग, शोभा उपरा बीएसटी बंधा मार्ग, लालगंज शिवपुर घाट मार्ग, लालगंज सतीघाट मार्ग, बैरिया टेंगरही बनवा के बाजार मार्ग सहित तीन दर्जन से अधिक मार्गों की स्थिति दयनीय है सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं।इन गड्ढों पर सफर करना खतरों से खेलने के बराबर है। कई बार इन सड़कों की मरम्मत के लिए कदम उठाए गए, सरकार ने डेडलाइन भी तय की लेकिन लोक निर्माण विभाग के द्वारा पैसों की कमी बताकर कभी काम नहीं किया गया। इधर सोनबरसा दलन छपरा रामपुर के बीच बना प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क गारंटी अवधि में है लेकिन इस सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन गए है और इसकी सुधि न तो कार्यदायी संस्था ले रही न हो विभाग की ही नजर है।

वहीं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता एके सिंह का कहना है कि कुछ सड़कें गड्ढामुक्त कर ली गई है। उसका काम तत्काल होगा। कुछ सड़कें बहुत बुरी तरह से शक्ति है, उनका नवीनीकरण किया जाना है। नवीनीकरण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago