Categories: बलिया

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के साथ बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेला शुरू, 30 नवंबर को समापन

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के पुण्य स्नान के साथ महर्षि भृगु की तपोभूमि पर उनके शिष्य दर्दर मुनि के नाम से लगने वाला ऐतिहासिक ददरी मेला शुरू हो गया। लाखों लोगों ने गंगा और तमसा के संगम में डुबकी लगाने के बाद महर्षि भृगु के दरबार में माथा टेका। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे। चर्खी-झूला का आनंद लिया और प्रसिद्ध जलेबी खाकर वापस घर लौटे।

कहा जाता है कि ‘या पाति योगयुक्तानां काश्यां वा मारणे रणे, सा गति स्नानमात्रेण कलौ दर्दर संगमे।। अर्थात जो पुण्य फल काशी में मृत्यु प्राप्ति और रणभूमि में वीरगति से प्राप्त होता है वही फल कलियुग में दर्दर क्षेत्र में स्नान करने से ही मिल जाता है। ऐसे में बलिया के अलावा गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया और बिहार के छपरा, आरा, बक्सर आदि से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवार की मध्यरात्रि के बाद से मंगलवार को पूरे दिन पवित्र स्नान किया

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा- बता दें स्नानार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने करीब 100 अतिरिक्त बसों का संचालन किया था, जबकि छपरा- वाराणसी- गाजीपुर-मऊ रेलमार्ग पर अधिसंख्य एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर किया गया था। छपरा और मऊ से बलिया के लिए विशेष सवारी गाड़ियों का संचालन भी रेलवे ने किया था।

30 नवंबर को समापन- श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान के बाद महर्षि भृगु और दर्दर मुनि का दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही बलिया का ऐतिहासिक ददरी मेला भी शुरू हो गया। मेला का समापन 30 नवंबर को होगा। इस दौरान दंगल, अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन, मुशायरा, कव्वाली, लोकगीत व ददरी महोत्सव का आयोजन होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago