हाल-ए-बलिया – आ गई गांधी जयंती चलो मुर्तियां साफ करें !

2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए राष्ट्रीय महत्व का दिन है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। गांधी जयंती से पहले बलिया जिले की नगर पालिका गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई में जुट गया है। बलिया के चौक शहीद पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर जमी धूल की परत हटाई जा रही है। साल भर इस प्रतिमा की साफ-सफाई से नगर पालिका का कोई लेना-देना नहीं होता है। पूरे साल धूल फांकने वाली इन मूर्तियों की सफाई जयंती के मौके पर ही होती है।भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी 2 अक्टूबर को ही है। बलिया के भृगुआश्रम पर लाल बहादुर शास्त्री की एक प्रतिमा स्थित है। हालांकि अब तक लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति की साफ-सफाई नहीं की गई है। जिले भर में लगभग दस चौराहों पर महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। लेकिन हर प्रतिमा अपनी सफाई के लिए किसी न किसी जयंती का इंतजार करती रहती है। क्योंकि बलिया की नगर पालिका का यही कायदा बन चुका है कि जब किसी महापुरुष की जयंती या पुण्यतिथि आती है तभी मूर्तियों पर लगे जाले साफ किए जाते हैं।

जिले भर में लगी प्रतिमाओं की दुर्दशा हो चुकी है। कहीं प्रतिमा के ऊपर की छत ही नहीं है तो कहीं उसकी सुरक्षा में बनाई गई दिवार ही दरक गई है। साथ ही इन दिवारों पर विज्ञापन वाले पोस्टर चिपके हुए हैं। महापुरुषों की मूर्ति स्थल ताश खेलने का अड्डा बन चुकी है। लेकिन इन जुआ खेलने वालों के खिलाफ प्रशासन ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। पुलिस इन करतूतों से वाकिफ होते हुए भी आंखे बंद किए हुए है।

बता दें कि इन दिनों नगर पालिका शहर में लगी कुछ प्रतिमाओं की कायापलट करने में लगा है। इसमें नगर के टी.डी. कॉलेज चौराहे पर लगी स्वंतत्रता सेनानी रामदहिन ओझा की मूर्ति शामिल है। सौंदर्यीकरण के बाद मूर्ति स्थल की खूबसूरती लोगों को आकर्षित कर रही है। बलिया नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बयान दिया है कि “जिले में लगी प्रतिमाओं की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सभी प्रतिमाओं को आकर्षक रूप दे दिया जाएगा। इस पर हम योजना भी बना रहे हैं ताकि मूर्तिओं को और भी बेहतर रूप दिया जा सके।” सवाल है कि क्या महापुरुषों की प्रतिमाओं की यह दुर्दशा अपमान नहीं है?

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago