निकाय चुनाव: उम्मीदवारों का चुनावी खर्च तय, जानिये कौन कितना कर सकेगा खर्च ?

बलिया। यूपी में निकाय चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है। चुनाव को लेकर प्रशासन भी तैयारियां कर रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चुनावी खर्च के साथ नामांकन पत्रों का मूल्य, जमानत धनराशि भी तय कर दी है। जल्द आरक्षण निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किया जा सकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष 9 लाख और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 2.50 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। नगर पंचायत सदस्य पद के लिए 50 हजार रुपये धनराशि खर्च की सीमा तय की गई है। नगर पालिका परिषद के सभासद दो लाख रुपये चुनाव में खर्च कर पाएंगे। पिछले निकाय चुनाव से इस बार अधिक धनराशि खर्च करने की सीमा तय की गई है।
अध्यक्ष पद सामान्य के लिए नामांकन पत्र की कीमत 500 व जमानत राशि 8000, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा व महिला वर्ग की उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 250 व जमानत राशि चार हजार निर्धारित की गई है। नगर पालिका सभासद सामान्य के लिए नामांकन पत्र की कीमत 200 व जमानत राशि दो हजार, जबकि पिछड़ा व अन्य वर्ग के लिए नामांकन पत्र की कीमत 100 रुपये व जमानत राशि 1000 रुपये तय की गई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सामान्य पद के उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र की कीमत 250 व जमानत राशि पांच हजार रखी गई है। जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ा व महिला वर्ग के लिए नामांकन पत्र की कीमत 125 व जमानत राशि 2500 रुपये है। इसी तरह से नगर पंचायत सदस्य सामान्य पद के लिए जमानत राशि दो हजार व नामांकन पत्रों का मूल्य 100 रुपये, जबकि अनुसूचित व पिछड़ा के लिए जमानत राशि एक हजार व नामांकन पत्र की कीमत 50 रुपये निर्धारित की गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago