सुरहा ताल में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरु होगी बोटिंग, रांची से आए झूले भी लगेंगे

बलिया को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कवायदें जारी हैं। शासन- प्रशासन ने गंगा और सरयू के दोआब में बसे सुरहा ताल को पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए योजना तैयार कर ली है। यहां जिले का पहला बोट क्लब भी स्थापित किया जाएगा। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया को काशी विश्वनाथ जैसा भाग धाम बनाने की घोषणा कर चुके हैं। वह जिले में पर्यटन के विकास की बात कई मंचों से दोहरा चुके हैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन काम में जुट गया है। अब 34.32 वर्ग किलोमीटर में बसे सुरहा ताल को पिकनिक स्पॉट के रुप में विकसित किया जाएगा।

डीएम की पहल पर अफसर इसके लिए प्रस्ताव बनाने में जुटे हैं। 10 दिसंबर तक झूले लग जाएंगे, इसके लिए झारखंड के रांची की एक कंपनी से वार्ता फाइनल को गई है। साथ ही बलिया विकास कोष से जिले का पहला बोट क्लब संचालित किया जाएगा, इसके लिए छोटी-बड़ी नौकाओं को खरीदा जाएगा, कुछ को सजाया जाएगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से बोट क्लब शुरू होगा। शुल्क तय करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। वार्षिक सदस्यता लेने से अलग और प्रतिदिन आने वालों से अलग शुल्क लिया जाएगा। हाल शुल्क का निर्धारणत के वार्षिक रखरखाव को देखने हुए किया जाएगा।यहां ताल किनारे कुर्सियों लगाकर पिकनिक स्पॉट विकसित किया जाएगा। जहां लोगों आएंगे, इससे प्रशासन का राजस्व भी बढ़ेगा और ताल के इर्द-गिर्द बसे करीब 34 गांवों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। इसके साथ ही बोट क्लब पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाएंगे। ताल के किनारे पौधे और फूल लगाएंगे। प्राण की भी व्यवस्था होगी मो अंधेरा होने के बाद साल के किनारे नाइट लैप लगाएगे, जिससे लोग क्लब की सुंदरता और जीवातता को निहार सकेंगे।

जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल का कहना है कि सुरहा ताल में बोट क्लब का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 13 दिसंबर से शुरूआत करने की तारीख तय की गई है। यह पर्यटन का केंद्र बन सकता है। सैलानी भी आकर परिक्षेत्र का आनंद ले सकते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago