Categories: बलिया

बलिया निकाय चुनाव: 40 हजार वोट के लिए क्या करना है इस पर ध्यान दें – मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया। निकाय चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। नगर पालिका परिषद बलिया के बीजेपी चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कौन क्या कर रहा है। इसकी चिन्ता मत करिए। लक्ष्य रखिए हमें 40 हजार वोट पाना है। 40 हजार वोट के लिए हमें क्या-क्या करना है। इस बात पर ध्यान दीजिए।

इस दौरान परिवहन मंत्री‌ ने सपा के बागियो पर तंज कसते हुए कहा कि ये सब आपस में लड़ रहे हैं। लड़ने दीजिए ध्यान न दीजिए ये आपस में लड़ कर मर जाएंगे। लक्ष्य रखिए कि हमें 40 हजार वोट पाना है। 40 हजार वोट के लिए हमें क्या-क्या करना है, उसकी चिंता करें। उन्होंने कहा कि सिर्फ विकास का लक्ष्य रखिए योगी और मोदी का पैसा आएगा तो विकास होगा।

साथ ही कहा कि योगी और मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकासकार्यों में तेजी आएगी। ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए इधर-उधर ध्यान न दें। आप यह देखिए कि हम 40 हजार वोट के पार कैसे पहुंचेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago