बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के नाम पर बलिया के महापुरुषों की जीवनी व स्मृतियों को सुरक्षित रखने के लिए एक मेमोरियल बनवाने की मांग की है। सांसद ने सांस्कृतिक मंत्रालय को भी ऐसा ही एक पत्र भेजा है।
सांसद ने अपने लिखे एक पत्र में लिखा है कि ‘ मेरे संसदीय क्षेत्र बलिया ऋषि, मुनियों व स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है।
यह जिला पूर्वाचल का ऐसा जिला है जो उत्तर प्रदेश व बिहार को जोड़ता है। भारतीय इतिहास के कई महान स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मभूमि रही है। भारत की स्वतंत्रता में सर्वप्रथम स्वतंत्र होने का गौरव भी बलिया को प्राप्त है।
इसलिए बलिया में एक मेमोरियल की स्थापना हो जाए, जिससे इस बागी बलिया की मिट्टी से जुड़े महान व्यक्तियों की जानकारी हो सके। मेमोरियल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर, चित्तू पांडेय, मंगल पांडेय, बलदेव उपाध्याय, मंगला राय, कौशल किशोर सिंह, हजारी प्रसाद द्विवेदी, तारकेश्वर पांडेय, लोकनायक जयप्रकाश नारायण आदि महापुरुषों से संबंधित दस्तावेज व उनके बारे में सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो।
यह मेमोरियल आने वाली पीढि़यों के लिए वरदान सिद्ध होगी तथा बलिया का इतिहास सदियों तक सुरक्षित रहेगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…