गाजीपुर जेल का हेड वार्डन घूस लेते हुए गिरफ्तार

गाजीपुर: जिला जेल का हेड वार्डन श्याम नारायण घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है, जोकि वहीं के वार्डन से दस हजार रुपए घूंस ले रहा था. इस पूरे मामले पर वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है. हेड वार्डन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

बता दें कि जिला जेल में ड्यूटी कर रहे ज्ञानेंद्र दुबे ने कुछ दिन पहले अवकाश लिया था, तिस पर उनके वेतन से ली गई छुट्टी के पैसे काटे गए थे. विभागीय स्वीकृति के बाद वेतन से काटे गए पैसे जारी कर दिए गए मगर ज्ञानेंद्र के खाते में नहीं पहुंचे.

पैसे न मिलने पर ज्ञानेंद्र ने हेड वार्डन को लेटर लिखकर वेतन जारी करने की बात कही. इस काम के लिए हेड वार्डन ने ज्ञानेंद्र से दस हजार रुपए की घूंस मांगी. ज्ञानेंद्र के मना करने पर श्याम नारायण ने उनकी मांग को नजरंदाज कर दिया.

ज्ञानेंद्र दुबे ने इस मामले की शिकायत वाराणसी की भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई से की. मसले की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ दुबे को सौंपी गई. बुधवार को एंटी करप्शन टीम गाजीपुर पहुंची और तय किए प्लान के मुताबिक ज्ञानेंद्र के हाथों दस हजार रुपये श्याम नारायण को भिजवाए गए.

जैसे ही हेड वार्डन ने पैसे लिए एंटी करप्शन टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सदर कोतवाली में श्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

22 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

22 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

22 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

22 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

22 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

24 hours ago