बलिया: सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया में हो रही मौतों पर चिंता जाहिर की और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा है।
सांसद ने मजदूरों, किसान और आम लोगों को धूप से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लू और धूप में तबियत बिगड़ती है तो निजी चिकित्सकों के चक्कर में न पड़ें, सरकारी अस्पतालों में जाएं। वहां सभी इलाज व दवाएं मुफ्त में उपलब्ध हैं।
बता दें कि बलिया के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हर घंटे तेज बुखर, दस्त, उल्टी आदि लक्षणों वाले छह से आठ मरीज भर्ती हो रहे हैं। स्ट्रेचर उपलब्ध न होने से लोग अपने मरीजों को कंधे पर लादकर इमरजेंसी तक ले जा रहे हैं। मरीजों की लगातार बढ़ रही तादात के कारण जिला अस्पताल के सभी वॉर्ड फुल हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाले गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। हालात नियंत्रित करने के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।
इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखते हुए अतिरिक्त बेडों की संख्या बढ़ाई गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर गंभीर रोगियों के लिए 15 बेड का स्पेशल वॉर्ड तैयार किया गया है। वहीं, सीएचसी-पीएचसी के डॉक्टर हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…