Categories: बलिया

बलिया – संत कुमार के लिए सांसद रवि किशन ने मांगे वोट, भृगु मंदिर को काशी की तर्ज पर बनाने का किया वादा

बलिया में निकाय चुनाव को प्रचार काफी जोरों शोरों से हो रहा है। जहां भाजपा प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल के लिए गोरखपुर सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने बलिया नगर वासियों से समर्थन मांगा। कहा कि बलिया नगर बेहतर और सुन्दर बनेगा और महर्षि भृगु मंदिर काशी के तर्ज पर बनेगा जो आकर्षण का केन्द्र होगा।

साथ ही कहा कि यह धरती ऋषि मुनियों की है। बलिया के क्रांतिकारियों ने ही बलिया को सबसे पहले आजादी दिलायी। योगी सरकार बलिया को विकास की तरफ ले जाने के लिए कटिबद्ध है। इसलिए जरूरी है कि भाजपा प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल को भारी मतों से जिताये। वादा करता हूं कि बलिया के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। मैं खुद सीएम आदित्यनाथ से बलिया के विकास पर चर्चा करूंगा।

बता दें भाजपा प्रत्याशी संत कुमार मिठाई लाल ने सांसद रवि किशन का स्वागत किया साथ ही बलिया आने के लिए आभार भी जताया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बलिया विकास के पथ पर अग्रसर है। बहुत सारी योजनाएं हैं जो बलिया के जनता के बीच पहुंच रही हैं अभी बहुत सारे काम बाकी हैं जो जल्द बलिया में पूरे होंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago