Categories: बलिया

बलिया निकाय चुनाव की नायाब तस्वीर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को सिक्कों से तौला

बलिया। यूपी निकाय चुनाव के आखिरी दौर में अलग- अलग तस्वीर देखने को मिल रही हैं। दूसरे चरण में बलिया जिले में भी वोटिंग होना है। जहां प्रसार के दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली। जनसंपर्क के दौरान जगदीशपुर तिराहा स्थित व्यापारी और भाजपा नेता मोहनीश कुमार गुप्ता ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को सिक्कों से तौल दिया।

दरअसल भाजपा प्रत्याशी संतकुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल के समर्थन में रविवार की शाम नगर के जगदीशपुर में नगर विधायक और प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह डोर- टू-डोर जन संपर्क कर रहे थे। इस दौरान जगदीशपुर तिराहा स्थित व्यापारी और भाजपा नेता मोहनीश कुमार गुप्ता ने अपने आवास पर उन्हें सिक्कों से तौल दिया।

मोहनीश कुमार गुप्ता मोनू ने बताया कि हमारी इच्छा थी कि नगर विधायक दयाशंकर सिंह जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने तो हम अपने आवास पर सिक्कों से तौल करेंगे। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारे तौल का जितना भी सिक्का है उसे हनुमान मंदिर पर ही खर्च किया जाए। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता कायम है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago