Categories: बलिया

आजमगढ़ आईजी ने किया बलिया के संवेदनशील मतदेय स्थलों का निरीक्षण, दिए अहम दिशा-निर्देश

बलिया निकाय चुनावों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। सोमवार को आजमगढ़ आईजी अखिलेश कुमार ने जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर मतदान पर चर्चा की।

बता दें कि जिले में 11 मई को मतदान होना है। इसको लेकर एसपी राज करन नैय्यर लगातार सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। इसी बीच पुलिस महानिरीक्षक आजगढ़ परिक्षेत्र अखिलेश कुमार ने नरही थाना के कोरंटाडीह पुलिस चौकी व चितबड़ागांव थाने का निरीक्षण किया। इसके पश्चात पुलिस लाइन पहुंचे।

इस दौरान महानिरीक्षक ने एसपी से तैयारियों के बारे में जानकारी ली और कहा कि निकाय चुनाव के लिए मतदान भयमुक्त होना चाहिए। जनता को लगे कि पुलिस उनके साथ खड़ी है। कोई आचार संहिता का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। शांति पूर्वक चुनाव कराना हमारा दायित्व है और हम इसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, जीआईसी व रसड़ा कोतवाली में बने दो मतदान स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा दत्त तिवारी, सभी क्षेत्राधिकारी व निकाय चुनाव वाले थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago