Categories: बलिया

बलियाः किशोरी से दुष्कर्म और जबरदस्ती गर्भपात के मामले में आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार

बलिया के बैरिया में किशोरी से दुष्कर्म और गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता बिहार के डोरीगंज में मछली पकड़ने का काम करते हैं और हाथ से दिव्यांग है। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। किशोरी घर पर अकेली रहती थी। उसे बहला-फुसलाकर आरोपी छोटेलाल बिंद पुत्र स्वं श्रीभगवान बिंद ने कई बार दुष्कर्म किया। जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। युवती के गर्भवती होने पर दुष्कर्म के आरोपी युवक की माता कामता देवी ने धमका कर बैरिया के एक निजी चिकित्सालय में ले जाकर जबरन गर्भपात करवा दिया।

इस दौरान लड़की की हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर एसडीएम बैरिया आत्रेय मिश्र, चौकी इंचार्ज बैरिया अतुल कुमार मिश्रा और पुलिस बल पहुंचकर मामले की जांच की। इलाज के लिए पीड़िता को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी के गर्भपात मामले में बैरिया स्थित सुमन चिकित्सालय को बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सील कर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डा. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां के चिकित्साधिकारी डा. बलवंत और सोनबरसा के चिकित्साधिकारी डा. मनोज उपाध्याय ने उक्त अस्पताल को सील कर दिया है। इसके अलावा, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago