Categories: बलिया

बलिया में विजय दिवस के मौके पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

बलियाः रेवती के गोपाल जी महाविद्यालय में विजय दिवस के अवसर पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विजय विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन सैन्य विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश कुमार के द्वारा किया गया था। निबंध और भाषण के मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यी कमेटी डॉ. काशी नाथ सिंह, ज्ञानेन्द्र वर्मा और मोहित पाण्डेय की बनाई गई थी। प्रतियोगिता में कई छात्रों ने भाग लिया व अच्छे से अच्छे निबंध व भाषण लिखे।

इस दौरान हिमांशु केशरी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। द्वितीय स्थान पर नेहा पटेल, तृतीय स्थान पर निशा यादव का चयन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साधना श्रीवास्तव ने तीनों विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक पहनकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार और जीत होती है। उन्होंने कहा कि हार से सबक लेकर जीत का जज्बा पैदा करते हुए जीत सुनिश्चित करें। जीतने वाले प्रतिभागी और अच्छा करन के प्रयास में लग जाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago