Categories: बलिया

बलिया- रडार पर ‘मोडिफाइड साइलेंसर’, परिवहन विभाग अब ऐसे करेगा कार्रवाई..

बलिया। नियम के खिलाफ बाइक या बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर पुलिस सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने शिकंजा कसते हुए एजेंसी संचालकों को ऐसी बुलेट बाइक की सर्विस न करने की हिदायत दी है। निर्देशित किया है कि यदि ऐसी बाइक उनके पास आए तो तत्काल विभाग को सूचित करें। ताकि वाहन चालक पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस या एआरटीओ उस बाइक मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल करेगी। बता दें गुरुवार को 7 बुलेट चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। इतना ही नहीं 3 महीने के लिए लाइसेंस अवैध घोषित कर दिया।

दरअसल बाइक या बुलेट में अलग से साइलेंसर लगवाने का प्रचलन बढ़ा है। साइलेंसर में बदलाव से बाइक की आवाज बदल जाती है। कभी-कभी बाइक के साइलेंसर से बम की तरह तेज धमाका की तरह आवाज आती है। इसको लेकर कुछ लोगों ने उच्च न्यायालय में अपील की थी। उच्च न्यायालय के सख्त होने के बाद पुलिस और एआरटीओ सख्त हो गए हैं। और सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को ध्वनी प्रदूषण की जानकारी भी दी जा रही है।

वहीं एआरटीओ संतोष सिंह ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति ने वाहन में अलग से साइलेंसर लगवाया है। उसकी आवाज बदल कर आ रही है तो लोग सीधे शिकायत करें, उससे जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। अगर एजेंसी या दुकान पर वह वाहन सर्विस के लिए जाते हैं तो दुकानदार या एजेंसी मालिक सबसे पहले इसकी सूचना पुलिस या विभाग को दें।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago