Categories: बलिया

बलिया- वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम की बदलेगी सूरत, 5.15 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार

बलिया। वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम की अब सूरत बदलने वाली है। 5 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का जीर्णोद्धार होगा। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के नवीनीकरण और जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने किया। उनके साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल भी रहे। दोनों मंत्रियों ने शिलान्यास के साथ ही बकायदा भूमि पूजन किया। अब स्टेडियम का नवीनीकरण औऱ जीर्णाद्धार होगा। खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में खेल मंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में खेल और खिलाड़ी हैं। इसी का परिणाम है कि टोक्यो ओलंपिक समेत अन्य अन्तरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय दल विश्व पटल पर सशक्त प्रदर्शन से ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। साथ ही कहा कि नवीनीकरण और जीर्णोद्धार के बाद स्टेडियम बदले कलेवर में नजर आएगा। इसके बाद भी यदि स्टेडियम के आधुनिकीकरण के लिए धन की कमी नहीं होगी।

वहीं संसदीय कार्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण के लिए खेल मंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव और बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडे और क्रीड़ाधिकारी डा. अतुल सिन्हा ने पुष्पगुच्छ व बैज अलंकरण से मंत्रियों व विधायकों का स्वागत किया। जहां कार्यदायी संस्था के इंजीनियर बृजेश पाठक, संतोष रंजन राय, उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, मुकेश सबरवाल, विनय राय, आकाश राय, राजेश सिंह, अविनाश पांडे बादल आदि थे। संचालन नीरज राय ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago