Categories: बलिया

बलियाः बिजली तार जोड़ने को लेकर दबंगों ने पूरे परिवार पर किया हमला

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां 31 जुलाई को बीती रात शेषनाथ राम के घर की बिजली चली गई थी। इस दौरान बिजली कर्मचारी को बुलाया गया।

बिजली कर्मचारी बिजली सही करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान दिलीप गुप्ता पुत्र भृगुनाथ गुप्ता अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा और दबंगई दिखाते हुए बिजली कर्मचारी को भगा दिया। दिलीप यहीं नहीं रुका, उसने अपने भाईयों के साथ मिलकर शेषनाथ के पूरे परिवार पर लोहे के रॉड और हथौड़े से वार कर घायल कर दिया।

आरोपियों ने शेषनाथ राम (30) इंडियन तिब्बत फोर्स (ITBP) जवान समेत पत्नी सुभावती देवी (27), पुत्र आकाश राम (19) व पुत्री सावली (17),सलोनी (12) के साथ बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद दिलीप धमकी देते हुए चला गया। इसके बाद शेषनाथ राम अपने परिवार के साथ मेडिकल उपचार करवाने पहुंचे। पूरा परिवार थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस द्वारा पीड़ितों को घूमाया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago