बलिया में ख़राब स्वास्थ्य सेवा का एक और नमूना, हॉस्पिटल बना कर भूल गया विभाग

बलिया
सरकारी धन का दुरुपयोग व शासन की मंशा पर पानी फिरता देखना हो तो बैरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जमालपुर में देखा जा सकता है।लाखों की लागत से नवनिर्मित प्रसव केंद्र बिना प्रयोग के बदहाली के कगार पर पहुंच चुका है। देखरेख के अभाव एवं विभागीय उपेक्षा के चलते भवन का दरवाजा,खिड़की या तो टूट गए हैं,अथवा गायब हो चुके हैं। बाउंड्रीवाल भी टूट रही है। मुख्य दरवाजे का एक हिस्सा गायब है। यह भवन बने कई वर्ष हो रहे हैं,लेकिन अभी तक उपयोग विहीन है।

जमालपुर आयुर्वेदिक अस्पताल के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां अन्तर्गत बने एएनएम सेन्टर ठेकेदार द्वारा भवन का निर्माण कराया गया,जो बनकर काफी समय पहले ही पूर्ण हो चुका था,परंतु अभी तक इसकी जानकारी यहां के स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं थी,कि यह विभाग को हैंडओवर हुआ भी है,या नहीं।केंद्र में न ही कोई स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ बैठता है और न ही कोई स्वास्थ्य संबंधित सामग्री ही उपलब्ध है।प्रसव पीड़ित महिलाओं को कई  प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है,बावजूद इसके जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं।

 

उपेक्षा के चलते ही भवन की हालत जहां दिनों दिन दयनीय बनती जा रही है।स्थिती यह है,की प्रसव केंद्र के चारों तरफ बडे-बडे झाड़,झखाड उग आये हैं और जहरीली जीवों का अड्डा बन गया है।इस सम्बन्ध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां के चिकित्साधिकारी डाक्टर पुरेन्द्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया की उक्त सेन्टर की जानकारी मेरे संज्ञान में नही था,अब आने के बाद जानकारी मिली है कि ठेकेदार के द्वारा जिले पर इसको हैंन्ड ओवर कर दिया गया है।

 

अब संज्ञान मे आया है।जल्दी ही वहां पर साफ सफाई करा कर सेंटर पर जो भी सुबिधाएं होती है उसकी व्यवस्था करा कर उक्त ग्रामपंचायत में नियुक्त एएन एम को वहां पर तैनात कर दिया जायेगा। लेकिन आज तक न ही उक्त सेन्टर की साफ-सफाई हूई न ही वहां किसी की तैनाती हुई। जिससे की ग्राम पंचायत के लोगों को एएनएम केंद्र की सुबिधाए क्षेत्रीय लोगों को मिल सके।बतादे कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां अन्तर्गत 23 उपकेन्द्र है,जिसमें 13 उपकेन्द्र किराये पर है।और 9 उपकेन्द्र सरकारी भवनों में संचालित होता है।जिसमे अधिकतर उपकेन्द्र की स्थति लगभग खराब ही है।

 

जो ठीक ठाक है वहां भी तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में लापरवाही देखी जा सकती है।ग्रामपंचायतों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों समेत जिला प्रशासन से प्रसव केंद्र की दशा सुधारने एवं संचालन शुरू कराये जाने की मांग की है।ताकि गांव के महिलाओं को टीकाकरण वह प्रसव के लिए इधर उधर न भटकना पड़े।

कहां और कैसे संचालित होते हे एएनएम सेन्टर

किराए के भवन में संचालित होने वाले एएनएम सेन्टर…
मधुबनी, शिवाल मठिया, दया छपरा, चांदपुर, मिश्र के मठिया, बैरिया,जगदेवां, नारायणगढ, दलछपरा, गोन्हियाछपरा, नवका गांव, करमानपुर, चाई छपरा, चक्की नौरंगा

सरकारी भवनों में संचालित होने वाले एएनएम सेन्टर
कोटवां एमसीएच, कोटवां में सेन्टर, श्रीनगर, बलिहारी, गोपालपुर, चकिया, मानगढ़, टेंगरही, नौरंगा

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago