Categories: मनोरंजन

बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं भोजपुरी सिनेमा की ये टॉप-5 मशहुर अभिनेत्रियां

भोजपुरी सिनेमा को लेकर  इन दिनों पुरे देश में चर्चा है. यूपी, बिहार, पंजाब, मुंबई और गुजरात में भोजपुरी फिल्में काफी अच्छा बिजनेस कर रही हैं. ऐसे में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्रियों की भी हर तरफ चर्चा है. भोजपुरी फिल्मों में तो आप इन्हें देख ही सकते हैं, हम दिखा रहे हैं उनका विदआउट मेकअप ऑरिजनल लुक-

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस कही जाती हैं. उन्होंने प्राण जाये पर वचन ना जाए फिल्म से साल 2011 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था. इतने कम समय में भी वो 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल जोड़ी माना जाता है. वह कई फिल्मों में अपनी आवाज भी दे चुकी हैं. देखिए उनकी मेकअप और विदआउट मेकअप तस्वीर.

आम्रपाली दूबे और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी पॉपुलर है. उन्होंने साल 2014 में डेब्यू किया था. उनकी खूबसूरती की भी काफी चर्चा रहती है. देखिए उनकी मेकअप और बिना मेकअप की तस्वीर.

125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं. उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है, लेकिन उन्हें मोनालिसा के नाम से जाना जाता है. वह बॉलीवुड में भी फिल्म ब्लैकमेल में अजय देवगन और सुनील शेट्टी के साथ नजर आ चुकी हैं.

अंजना सिंह भी भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं. वह ऐसी पहली भोजपुरी एक्ट्रेस बताई जाती हैं, जिसने अपने दो साल के करियर में ही 25 से ज्यादा फिल्में साइन कर ली थीं. साल 2012 में फिल्म एक और फौलाद से उन्होंने डेब्यू किया था.

भोजपुरी सिनेमा में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को ससुराल बड़ा पैसावाला, सीता, देवरा बड़ा सतावेला और रानी नं. 786 के लिए जाना जाता है. उन्होंने साल 2003 में डेब्यू किया था. उन्हें कई फिल्म अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. भोजपुरी फिल्म नागिन के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago