कल बलिया आएंगे MLC रविशंकर सिंह ‘पप्पू’, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने बनाया ये प्लान!

बलिया। समाजवादी साइकिल से उतरकर हाथ में कमल थामने वाले एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू बुधवार यानी 24 नवंबर को बलिया आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू पहली बार अपने गृह जनपद बलिया आने वाले हैं। उनके समर्थक इस आगमन को यादगार बनाने की जुगत में हैं। रवि शंकर सिंह के स्वागत में पूरे जिले में पोस्टर और बैनर लगा दिए गए हैं। साथ ही बुधवार को स्वागत के लिए लंबी-चौड़ी योजना भी बनाई गई है।

एमएलसी रवि शंकर सिंह लखनऊ से बलिया आएंगे। जिले के 17 ब्लॉकों से उनके समर्थक कोरंटाडीह डाक बंगला पहुंचेंगे। यहां से रवि शंकर सिंह का काफिला सोंहाव ब्लॉक होते हुए फेफना पहुंचेंगे। फेफना से बलिया नगर होते हुए रवि शंकर सिंह जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। भाजपा कार्यालय पर उनके स्वागत का भरपूर इंतजाम किया गया है।

सपा छोड़ भाजपा में जाने के बाद प्रथम बलिया आगमन पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी, जयप्रकाश नगर, नगरा, बेल्थरारोड, सिकंदरपुरस, बैरिया, बांसडीह, रसड़ा में भी एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू के स्वागत की तैयारी की गई है। इन सभी क्षेत्रों में स्वागत के लिए पोस्टर-बैनर लगा दिए गए हैं। देखना होगा कि उनके समर्थकों की तैयारी क्या जलवे दिखाती है।

गौरतलब है कि रवि शंकर सिंह पप्पू पिछले तीन बार से एमएलसी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर रिश्ते में रवि शंकर सिंह के चाचा लगते हैं। रवि शंकर सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तब से लगाई जा रही थीं जब से नीरज शेखर पार्टी के साथ जुड़े। हालांकि लंबे समय तक ये बातें महज सियासी चर्चा ही थीं। लेकिन बीते दिनों जब रवि शंकर सिंह पप्पू ने लखनऊ में भाजपा ज्वाइन कर लिया तब इन कयासों पर पूर्ण विराम लग गया।

रवि शंकर सिंह पप्पू के भाजपा में शामिल होने के बाद बलिया के सियासी बाजार में इन दिनों चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि उनके पार्टी में आने के बाद भाजपा को उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव में फायदा मिल सकता है। हालांकि देखना होगा कि ये बदलाव कितना असर छोड़ पाता है?

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago