अपनी सरकार में विधायक सुरेंद्र सिंह को मिली राहत, 2007 के दो बड़े मामलों में हुए बरी

बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते ही हैं. आम तौर पर उन्हें पार्टी के बयानवीर नेताओं में शुमार किया जाता है और वह देश के तमाम मुद्दों पर बयान देते रहते हैं जोकि पूरी तरह से पार्टी के एजेंडे के मुताबिक़ ही होता है. हालाँकि कई बार वह अपने बयान से अपनी ही भारतीय जनता पार्टी की फजीहत करा बैठते हैं.

लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि पार्टी को उन्हें भरपूर सहयोग मिलता रहता है और अब चूँकि सूबे में उनकी अपनी ही सरकार है तो इसके फायदा भी उन्हें खूब मिल रहा है.
दरअसल नई खबर यह है कि अब विधायक सुरेंद्र सिंह दो पुराने मुकदमों में बरी हो गए हैं. उन पर चल रहा मामला उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वापस ले लिया है.

उत्तर प्रदेश की सरकार ने उन पर चल रहे इन मामलों को वापस लेने की अर्जी डाली थी जिसे स्पेशल कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और इस तरह कोर्ट की मंज़ूरी मिलने के बाद विधायक सुरेंद्र सिंह के ऊपर चल रहे मुक़दमे वापस ले लिए गए हैं. आपको बता दें कि उन विधायक पर चले मुकदमों के वापस लेने की अर्जी पर सुनवाई के बाद स्पेशल जज डॉ बालमुकुंद कर रहे थे

और उन्होंने मुकदमा ख़त्म करने की मंज़ूरी सरकार को दे दी. हालाँकि इस दौरान अदालत ने वीरेंद्र कुमार सिंह और राजेश गुप्ता के तर्कों को भी सुना जिसके बाद अपना फुसला सुनाया.
बलिया के रामसेवक नाम के शक्स ने 2007 में एक मुकदमा दर्ज कराया था

कि मतदान वाले दिन उनके साथ गा’ली ग’लौज और मा’र पी’ट की गयी. वहीँ बेरिया थाने में सुरेंद्र सिंह के खि’लाफ जा’न से मा’रने की धम’की देने और अप’मा’नित करने के साथ साथ गा’ली देने के मामला दर्ज कराया गया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago