हमारे देश में सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य सेवा का क्या हाल है, यह बात किसी से छुपी नहीं है. आये दिन वहां के हालात के मामले नज़र में आ ही जाते हैं लेकिन इस बीच अब सचल चिकित्सालय की वजह से लोगों को काफी फायदा हो रहा है. आपको बता दें कि भारत सरकार के उपक्रम गेल इंडिया की तरफ से संचालित हो रही यह व्यवस्था दूर दराज के इलाकों में रहने वालों के लिए वरदान साबित हो रही है और इसकी वजह न बहुत लोगों की ज़िन्दगी आसान हो रही है.
यूँ तो वक़्त पर इलाज होने से तमाम बीमारियों और अनहोनी से बचा जा सकता है लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सेवा अब भी तमाम लोगों की पहुँच से बाहर है. वहीँ प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना सबके बस की बात नहीं है. ऐसे में सचल चिकित्सालय सभी जरूरतमंद रोगियों का इलाज मुफ्त में कर रहा है. आपको बता दें कि बीते तीन महीनों में सचल चिकित्सालय ने करीब 4 हज़ार 2 सौ से अधिक मरीजों का इलाज मुफ्त में किया है और उन्हें दवाइयां बांटी हैं.
सचल चिकित्सालय से सबसे ज्यादा फायदा कंचनपुर, से लेकर इब्राहिमाबाद, भीखाछपरा, अठगांवा के साथ साथ टेंगरही, पांडेयपुर और इसके आस पास के मरीजों को हुआ है. इन इलाकों में सचल चिकित्सालय की तरफ से हर ज़रूरत मंदों की मदद की गयी है और उन्हें मुफ्त में दवाइयां दी गयी हैं.वहीँ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त खुद इसका निर्देशन कर रहे हैं और इसमें किसी भी तरह की कमी न रह जाये, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है.
वहीँ पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह का कहना है कि ज़रुरत पड़ने पर सचल चिकित्सालय के साथ साथ अन्य माध्यमों से भी मरीजों को इलाज मुहैया कराया जायेगा. वहीँ इसके साथ साथ लोगों से इस सचल चिकित्सालय की सुविधा को लेने की भी अपील की जा रही है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…