बलिया के शिक्षा मा’फियाओं में म’चा ह’ड़कंप, दो बड़े कालेजों की मान्यता हुई र’द्द

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए अब शासन से रसड़ा के दो इंटर कालेजों की मान्यता रद्द कर दी है. इन कालेजों में अनियमितता की तमाम शिकायतें आ रही थी. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि जिन दो कॉलेजों की मान्यता रद्द की गयी है उनमे से पहला है नगरा के ओम इंटर कालेज डिहवां और दूसरा है रौरा चवर के स्व. धर्मदेव इंटर कॉलेज.

आपको बता दें कि ओम कालेज में कूटरचना कर मान्यता हासिल की गई थी. दरअसल इन कॉलेजों के नाम पर चल रहे खेल का मामला तब प्रकाश में आया जब नरही के ही रहने वाले उमेश कुमार पांडेय ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी. आरटीआई के जारिए सूचना हासिल करने के बाद इन कॉलेजों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है. इसके बाद जांच में भी पाया गया कि कॉलेजों की जमीनी कागजात में कूटरचना कर मान्यताएं हासिल की गयीं थी.

आपको बता दें कि इस तरह का यह पहला मामला नहीं है. बल्कि जुलाई में बीएसए ने भी प्राथमिक स्तर स्कूल की मान्यता रद्द कर दी थी. इस मामले में भी जमीन के कागजातों में कूटरचना करके मान्यता हासिल करने की बात सामने आई थी. हालाँकि इन स्कूलों में दाखिला लेने वालों का साल खराब न हो इसके मद्देनज़र उनका दाखिला नजदीकी मान्यता प्राप्त स्कूल में करने का आदेश भी दिया गया था. इसके साथ साथ रसड़ा के ही स्व.

धर्मदेव इंटर कॉलेज रौरा चवर की भी मान्यता रद्द कर दी गयी है. यहाँ के कमरे में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप मिली थी जिसकी जांच चल रही थी. वहीँ साल 2018 में बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं होने के बावजूद भी कॉपी लिखवाने का मामला मने आया था जिसके बाद इसके खिलाफ कार्यवाही की गयी. हालाँकि अब शासन ऐसे मामलों को सख्ती के साथ निपटा रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago