Categories: बलिया

बलियाः स्कूल बस में चढ़ कर बदमाशों ने लहराया तमंचा, की फायरिंग, छात्र को पीटा

बलिया में गुरुवार को कुछ असामाजिक तत्व स्कूल बस में चढ़ गए और तमंचा लेकर किसी छात्र को ढूंढने लगे। जब वह छात्र नही मिला तो परिखरा निवासी एक दूसरे छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। अचानक स्कूल बस में इस तरह की घटना से शिक्षक और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन और टैगोर नगर के बीच की है। बताया जा रहा है कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा गांव निवासी छात्र सागरपाली स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। इनसे शहर के मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जहां दोपहर 1:30 बजे पुलिस लाइन एवं टैगोर नगर के बीच स्कूल बस पहुंची तो 6-7 मनबढ़ युवक तमंचा लेकर बस में चढ़ गए और परिखरा निवासी 2-3 छात्रों को पीट कर घायल कर दिया।

इसके बाद फायरिंग की। इस बीच आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए और पुलिस पहुंची लेकिन बदमाश भाग निकले। शहर कोतवाल परवीन कुमार सिंह ने बताया कि असलहा नहीं लहराया गया और न ही गोली चलाई गई है। मारपीट भी नही हुई है। बच्चों में आपसी विवाद हुआ था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago