बलिया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान की भैंस ने गाय के बछड़े की जन्म दिया है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण जहां इसे चमत्कार मान रहे हैं तो पशु चिकित्सतकों का कहना है कि गलत स्पर्म की वजह से ऐसा हो गया है।
वहीं भैंस के जन्मे बच्चे को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही हैं। ग्रामीण इसलिए भी हैरत में है क्योंकि काले रंग की भैंस ने हूबहू भूरे और सफेद रंग के बछड़े को जन्म दिया है। मामला बेरुआरबारी क्षेत्र का है, जहां एक किसान के घर में भैंस ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का पड़वे की तरह कोई व्यवहार नहीं था, जब बुजुर्गों ने जांच कि तो बच्चे की पहचान गाय के बछड़े के रुप में है। हालांकि, बछड़ा पूरी तरह भैंस के बच्चे की तरह ह्रष्ट-पुष्ट है लेकिन आगे का हिस्सा गाय के बछड़े की भांति है।
वहीं पशुपालक असेगा निवासी राजनाथ चौधरी ने बताया कि मैंने एक प्राइवेट डॉक्टर से भैंस में सीमेन डलवाया था। यह कैसे हो गया मैं क्या बताऊं यह सब ईश्वर की लीला है। कभी कभार इस तरह के चमत्कार देखने सुनने को मिलता ही रहता है। लेकिन, जो भी हुआ है यह अनोखा है और क्षेत्र में इस प्रकार की कभी कोई घटना सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गलत सीमेन पड़ने की वजह से ऐसा हुआ होगा। कभी कभार इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। स्पर्म जो डाला गया था सम्भव है उससे भैंस निषेचित हो गई इसी के चलते ऐसा हो सकता है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…