बलिया डेस्क : दुर्जनपुर गोलीबारी काण्ड का आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की तलाश में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली है। वहीं फेफना से विधायक और यूपी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा कि गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार है, फरार अन्य लोग हैं। इसके पहले बलिया के डीएम श्रीप्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक ज्ञात सहित सात अज्ञात आरोपित गिरफ्तार है। जल्द से जल्द मुख्य आरोपित व अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा।
मंत्री, डीएम के बयान और पुलिस की दबिश को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ की गलती थी, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव का समय है तो थोड़ा सा माहौल तल्ख है।
इसके बावजूद अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है, कोई प्रदेश छोड़ कर भाग नहीं पा रहा है। मंत्री ने कहा कि यदि कोई करीबी अपराध कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि नेता जिम्मेदार है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और इस मामले में प्रभावी तरीके से कार्रवाई हो रही है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…