बलिया- युवा चेतना का प्रतिनिधिमंडल पहुँचा दुर्जनपुर, सीबीआई जाँच की मांग की

बलिया डेस्क :  स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दुर्जनपुर गोली काण्ड में मृत जयप्रकाश पाल के परिजनों से मुलाक़ात की।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूरे प्रदेश में जंगलराज स्थापित हो गया है।भाजपा के नेता आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं उनकी हत्या कर रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुप हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना लगातार योगी सरकार की ग़लत नीतियों का विरोध कर रही है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना जयप्रकाश पाल के न्याय की लड़ाई लड़ेगी।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में अपराधी-पुलिस गठबंधन की सरकार चल रही है इसका प्रमाण दुर्जनपुर की घटना है।

श्री सिंह ने कहा की एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में वंचित वर्ग के व्यक्ति की हत्या सामंती शक्तियों के उदय का संकेत है।श्री सिंह ने कहा की जयप्रकाश पाल की हत्या की सीबीआई जाँच होनी चाहिए ताकि वरिष्ठ भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आ सके।श्री सिंह ने कहा की भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सरेआम जयप्रकाश पाल का हत्या किया है और भाजपा उसका बचाव करने में लगी है।

श्री सिंह ने कहा की प्रदेश का जो हाल है उसमें कभी भी किसी का हत्या हो सकता है।श्री सिंह ने कहा घटना की नैतिक ज़िम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।श्री सिंह ने कहा की जंगलराज के खिलाफ हम संघर्ष कर रहे हैं हमें पूर्ण विश्वास है की 2022 में हम महापरिवर्तन करेंगे।श्री सिंह ने कहा की यूपी सरकार को मृतक आश्रित को 50 लाख नगद और सरकारी नौकरी देना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में सामंत बनाम वंचित की लड़ाई योगी जी करवाना चाह रहे हैं जो निंदनीय है।इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,निखिल पांडेय,सन्नी तिवारी,रवि बिंद,चमचम तिवारी,संत पांडेय,आदित्य चौबेय उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago