बलिया में पुलिस के सामने हुई गोलीबारी में मारे गए जयप्रकाश के परिवार से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फ़ोन पर बात कर सांत्वना दिया।सपा अध्यक्ष ने मृतक के भाई से कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। आप हिम्मत रखें समाजवादी पार्टी आपके साथ है।आपकी हर सम्भव सहायता समाजवादी पार्टी करेगी।
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत की। उन्हें हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा।
अखिलेश ने इलाके के सपा नेता के मोबाइल फोन से जयप्रकाश के बड़े भाइयों चंद्रमा पाल और सूरज पाल से बातचीत की। अखिलेश ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आप लोग हिम्मत रखना, हम लोग आपके साथ हैं। परिवार को न्याय दिलाने में पार्टी मदद करेगी।
बता दें की बलिया में रेवती के दुर्जनपुर इलाके में कोटे की दुकान को लेकर हो रही खुली बैठक के दौरान ही 15 अक्तूबर को पुलिस के सामने 46 वर्षीय जयप्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के करीबी धीरेंद्र सिंह पर लगा है। धीरेंद्र के भाजपा से जुड़े होने के कारण सियासत गरमा गई है।
इससे पहले सपा की ओर से भी बताया गया कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बलिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं की सूची भी जारी की गई। जारी की गई लिस्ट में पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह, बैरिया के विधायक जय प्रकाश अंचल का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अपनी रिपोर्ट अखिलेश को देगा।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…