प्राथमिक शिक्षक के रूप में चयनित बलिया के 651 अभ्यर्थियों दिया गया नियुक्ति पत्र

बलिया डेस्क :  प्राथमिक शिक्षक के रूप में चयनित प्रदेश के 31,277 में शामिल बलिया के 651 अभ्यर्थियों को बहुउद्देशीय सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पांच सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान देकर इसका शुभारंभ किया।

इसके बाद सभागार में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, विधायक धनन्जय कन्नौजिया व संजय यादव संग अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों में नियुक्ति पत्र का वितरण किया। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त सहायक अध्यापकों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी।

शुरूआत में विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में विधायक संजय यादव ने पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान वहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच नवनियुक्त अध्यापकों के साथ लाइव बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर नवनियुक्त सहायक अध्यापक प्रियंबदा सिंह, शिक्षामित्र इन्द्रजीत सिंह, मेनका सिंह, अभिनव गुप्ता व मुकेश साहनी की खुशी और दुगनी हो गयी। उधर, इस लाइव बातचीत को बहुउद्देशीय सभागार में मौजूद सभी अध्यापक भी देख रहे थे।

मुख्यमंत्री जी ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दिए। उन्होंने विधायक संजय यादव से भी जिले की पठन—पाठन की व्यवस्था के सम्बन्ध में फीडबैक लेते हुए जरूरी सुझाव लिए। विधायक ने भी नवनियुक्त अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने जैसा पुनीत कार्य करने का अवसर भी मिला है। पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य कर इस अवसर को भुनाएं।

बहुउद्देशीय सभागार में पहला नियुक्ति पत्र गंगासागर पांडेय को मिला, जिन्हें विधायक धनंजय कन्नौजिया व वित्त एवं लेखाधिकारी अमित राय ने प्रदान किया। वहीं, दिनेश यादव को विधायक संजय यादव व बीएसए शिवनारायण सिंह ने, सुजाता पांडेय को राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर व सीडीओ विपिन कुमार जैन ने दिया।

नवनियुक्त अध्यापक हरिकेश यादव को सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त व डीआईओएस भाष्कर मिश्र तथा रामविलास यादव को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

बच्चों के बेहतर भविष्य का करें निर्माण: बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सबसे पहले नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी। कहा, अब आप विद्या मंदिर के पुजारी है, बच्चों के बेहतर भविष्य का निर्माण करें। मिशन प्रेरणा के तहत प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाएं।

यह आपकी मंजिल नहीं, नई शुरुआत है। गुजारिश है, अपेक्षा है कि मिशन प्रेरणा पर काम करें और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से भावी भविष्य को शिक्षा, संस्कार और परम्परा से परिपूर्ण करें। माना जाता है कि जब प्राथमिक शिक्षा मजबूत होगी तो आगे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इसे देखते हुए अति महात्वाकांक्षी योजना मिशन प्रेरणा के तहत बेसिक शिक्षा में गुणवत्तापरक बदलाव लाने की कवायद को मजबूती प्रदान करें।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी- बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कन्हैया सिंह, शिक्षक नेता जितेन्द्र सिंह, राजेश सिंह व पंकज सिंह, बीईओ नरेन्द्र सोनकर, सुनील पटेल, निर्भय नारायण सिंह, एके राय, प्रभात श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, हेमंत कुमार मिश्र व वंशीधर

श्रीवास्तव, डीसी नुरूल हुदा, आनंद प्रकाश मिश्र, प्रवीण यादव, सत्येन्द्र राय व अजीत पाठक, आशुतोष तोमर व संतोष चन्द्र तिवारी, अजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, सतीश मेहता, अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अब्दुल अव्वल ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago