कोई करीबी अपराध कर रहा तो इसका मतलब ये नहीं है कि नेता जिम्मेदार है- उपेंद्र तिवारी

बलिया  डेस्क :  दुर्जनपुर गोलीबारी काण्ड का आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की तलाश में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली है। वहीं फेफना से विधायक और यूपी सरकार  में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा कि गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार है, फरार अन्य लोग हैं। इसके पहले बलिया के डीएम श्रीप्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक ज्ञात सहित सात अज्ञात आरोपित गिरफ्तार है। जल्द से जल्द मुख्य आरोपित व अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा।

मंत्री, डीएम के बयान और पुलिस की दबिश को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ की गलती थी, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव का समय है तो थोड़ा सा माहौल तल्ख है।

इसके बावजूद अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है, कोई प्रदेश छोड़ कर भाग नहीं पा रहा है। मंत्री ने कहा कि यदि कोई करीबी अपराध कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि नेता जिम्मेदार है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और इस मामले में प्रभावी तरीके से कार्रवाई हो रही है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago