Categories: बलिया

बलिया- गरीबों के लिए मसीहा ‘विडियों वांलटियर्स’, 50 परिवारों की मदद की

बलिया। कोरोना महामारी की वजह से कुछ लोगों के सामने दो वक्ट की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। ऐसे लोगों की मदद के लिए कुछ लोग मसीहा बनकर काम कर रहे हैं। और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। चोगड़ा चट्टी पर सड़क के किनारे रहने रहने वाले बासफोर, डोम समुदाय के अन्य कमजोर लोगों के सामने उत्पन्न भुखमरी की स्थिति को देखते हुए कम्युनिटी न्यूज नेटवर्क “विडियो वांलटियर्स” के सहयोग से 50 परिवारों के बीच राशन का वितरण किया गया।

विडियो वांलटियर्स के जिला सामुदायिक संवाददाता जयराम अनुरागी के आयोजन में प्रत्येक व्यक्ति को 5 किग्रा आटा, 5 किग्रा चावल, 1 किग्रा दाल, 1किग्रा नमक, 2 डिटाल साबुन और परिवार के सभी सदस्यों के लिए मास्क आदि का वितरण किया गया, ताकि कोरोना के इस संकट काल में लोगों के जीवन को बचाया जा सके। इस अवसर पर अनुरागी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस संकट काल में इन गरीब परिवारों को न तो शासन की तरफ से ही कोई सुविधा उपलब्ध करायी गयी है और न तो किसी गैर सरकारी संस्था द्वारा ही कोई सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

क्षेत्र के इन गरीब परिवारों को ये राहत सामाग्री उपलब्ध कराने के लिए हम विडियो वांलटियर्स को बहुत – बहुत धन्यवाद देते है, जिसने मेरे निवेदन को स्वीकार कर अपने तरफ से राहत सामाग्री मुहैया कराने का कार्य किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वांलटियर्स के रुप में पंकज महाजन, अजीत राजभर, अरविन्द कुमार राजभर, केशव प्रसाद, राजेश राजभर, गौरी शंकर राजभर, संजय कुमार, प्रेमचन्द शर्मा नागा, दिनेश राजभर, कृष्णा राजभर, राधेश्याम, कपूर चन्द, ओंकार नाथ वर्मा आदि लोगो ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago