बलियाः कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में जबरदस्त तबाही मचाई। अस्पतालों में मरीजों की भीड़, दवाईयां- वेंटिलेटर को तड़पते मरीज और ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ते लोगों की खौफनाक तस्वीरें आज भी लोगों के ज़ेहन में जिंदा है। अब महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है, जिसको लेकर सरकार सतर्क हो गई है।
बलिया प्रशासन भी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सजन है। महामारी से जंग के लिए आधुनिक इंतजाम किए जा रहे है। इसके लिए जिला प्रशासन ने माइक्रोसॉफ्ट (चेन्नई) कंपनी से अनुबंध कर एक्सपर्ट की मदद से बलिया कोविड केयर नामक वेब सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। इसके लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग एक दर्जन सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को प्रशिक्षित किया गया।
बता दें कि प्रदेश का पहला सॉफ्टवेयर है जिसके जरिए प्रशासन अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाएं व कोविड सुरक्षा किट के स्टॉक व मांग पर नजर रख सकेगा। माइक्रोसॉफ्ट चेन्नई की टीम ने इसे बनाया है। सॉफ्टवेयर पर हर संक्रमित मरीज की पूरी मेडिकल रिपोर्ट अपलोड होगी, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से इलाज में पूरी सुविधा दी जा सके। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा सके
मानव संसाधन प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ. जिआउल हुदा ने बताया कि सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि केरल राज्य में दूसरी लहर के दौरान इसी सॉफ्टवेयर के जरिए कोरोना से लड़ने में सफलता मिली थी। इसलिए केरल के डॉक्टरों की सलाह भी इसे तैयार करने के लिए ली गई। वहीं प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी और सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि बलिया कोविड केयर सॉफ्टवेयर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नेटवर्क से जोड़ेगी। इसमें बेड के साथ ही ऑक्सीजन, वेंटिलेटर से लेकर अन्य सारी जानकारी अपलोड रहेगी। इससे टीम को निर्णय लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। यह सॉफ्टवेयर स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम आने वाला है। इससे अस्पताल की व्यवस्था व दवाई-ऑक्सीजन के स्टॉक पर भी मॉनिटरिंग करने में मदद मिलेगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…