बलिया। जहां एक और बिजली विभाग जर्जर तारों को बदलकर बिना कटौती बिजली सप्लाई करने का दावा कर रहा था तो वहीं दूसरी ओर अब कोयला की कमी बिजली सप्लाई में बाधा बन गई है। कोयले की कमी से बिजली का उत्पादन कम हो गया है। जिसके चलते बिजली विभाग ने बिजली कटौती करने का फैसला लिया है। जिला मुख्यालय के अलावा सभी जगह पर बिजली की कटौती होगी। ग्रामीण क्षेत्रों को 2 ग्रुप में बांट दिया है। अलग-अलग ग्रुप में अलग-अलग समय पर बिजली की कटौती की जाएगी।
कोयला की कमी से बिजली के कम उत्पादन होने से बुधवार से बिजली विभाग ने कटौती शुरू कर दिया है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों को दो ग्रुप में बांटा गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि जिला मुख्यालय को छोड़ अन्य सभी जगह कटौती होगी। इसके तहत ग्रुप ए में फेफना, सुखपुरा, रतसर, बैरिया व बांसडीह में रात 9 बजे से रात के एक बजे तक कटौती होगी। वहीं ग्रुप बी में रसड़ा, सहतवार व टकरसन में शाम 5 से रात 9 बजे तक चार-चार घंटे की कटौती की जाएगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से मिले निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…