बलिया- विद्युत चोरी रोकने और गलत बिल सही करने के लिए चलेगा विशेष अभियान

बलिया : जिले में मासिक 55 करोड़ की क्रय विद्युत ऊर्जा के सापेक्ष मात्र 12 करोड़ की वसूली हो रही है। इसका प्रमुख कारण विद्युत चोरी, कटिया का प्रयोग गलत बिल व 3.13 लाख उपभोक्ताओं के सापेक्ष मात्र 45 हजार उपभोक्ताओं, यानि 15 प्रतिशत के द्वारा ही मासिक बिल का भुगतान किया जाना है। इसलिए पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के एमडी विद्या भूषण ने एक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सभी उपखंड के अधिकारी अपने क्षेत्र में प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को विद्युत सेवा शिविरों का आयोजन करेंगे। कोतवाली रसड़ा, उपखण्ड कार्यालय बेल्थरारोड, जगदीशपुर पानी टँकी, हल्दी बाजार के अलावा विद्युत उपकेंद्र चितबड़ागांव, बांसडीह, सिकंदरपुर, बैरिया पर शिविर लगेगा। इसमें उपभोक्ताओं की सेवा सम्बन्धी कार्य, गलत मीटरिंग व बिल को ठीक कराने का काम होगा।

सम्बन्धित भयनित क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने एवं कटिया कनेक्शन को अप्रयोज्य किया जाना, बड़े बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर लाल/गहरे गुलाबी पेपर पर नोटिस नये कनेक्शन निर्गत किये जाने का कार्य किया जायेगा। सम्बन्धित क्षेत्र में रीडिंग गुणवता के लिए बहुत कम खपत वाले वाले उपभोक्ताओं की रैडम मीटरों के रीडिंग की जाँच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago