बलिया के युवक की पटना में हत्या, मचा कोहराम, जांच जारी

बलिया। बिहार प्रदेश की राजधानी के फुलवारीशरीफ इलाके के टमटम पड़ाव खलीलपुरा मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने बलिया के युवक को चाकुओं से गोद कर मार डाला।

शहर के अतिव्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में यह वारदात हुई, मगर लोग तमाशबीन बने रहे। हमलावर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे चलते बने।

सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों के पहुंचने से पहले काफी देर तक खून से लथपथ तड़पते युवक को किसी ने अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं की और जब तक पुलिस उसे अस्पताल ले गयीं उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते बलिया के थाना नगरा के ग्राम सभा बड़री उसरा पहुंचे ही परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त गोलू यादव उम्र 25 वर्ष पिता ललित यादव निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश) के बड़री उसरा (थाना नगरा) के रूप में हुई. गोलू यादव अपने साला भूपेंद्र यादव के साथ बिड़ला कॉलोनी में लाल बाबू यादव के मकान में बतौर किरायेदार रहता था। बिड़ला कॉलोनी में ही दोनों साला बहनोई स्टेनलेस स्टील की दुकान चलाते थे। मृतक के साला भूपेंद्र की माने तो उसके बहनोई गोलू यादव को किसी ने कॉल करके बुलाया था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का मोबाइल बरामद कर तहकीकात करने में जुटी है। वहीं, मृतक के परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। कई तरह की चर्चा है कोई लेन देन की बात कह रहा है. पुलिस ऑफिसर अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago