बलिया- पुलिस ने नहीं किया छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, खुलेआम घूम रहा है युवक

बलिया
जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के दोपही ढालें के समीप एक युवक ने गुरुवार की शाम कालेज से आ रही बच्चियों के साथ दुरव्यवहार व मारपीटा गया। जिसकी शिकायत लड़की के पिता ने हल्दी थाने में नामजद तहरीर देकर की है।

लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं आरोपी युवक खुलेआम घूम रहा है। जिससे पुलिस की क्रियाकलापों पर क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार को नगवां स्थित शहीद मंगल पांडेय डिग्री कालेज की स्नातक द्वितीय वर्ष की तीन छात्रा टेम्पो से नीरुपुर आ रही थी। उसी टेम्पो में एक युवक भी बैठा था।

जिसने बच्चियों के साथ दुरव्यवहार करने के साथ उनके साथ मारपीट किया। लड़की ने फोन पर अपने पिता को सारी घटना बतायीं। लड़की के पिता ने तुरंत 100 नम्बर पुलिस को इसकी सूचना दी।

साथ ही घटना की जानकारी थानाध्यक्ष हल्दी को भी दी। थोड़ी देर बाद थानाध्यक्ष व 100नम्बर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर घटना से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त किया और कार्यवाई का भरोसा दिलाया।

वहीं घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी हल्दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। लड़की के पिता तीन दिनों से लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं।

वहीं घटना के बाद युवक का हौसला बुलंद है और खुलेआम घूम रहा है। वहीं मुकदमा दर्ज न होने से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के क्रियाकलाप पर चर्चाएं हो रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago