बलिया में अपनों ने ही महिला को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला,, मचा हंगामा

बलिया। जनपद के रेवती थानान्तर्गत श्रीकांतपुर ग्राम पंचायत के देवी चौधरी के हाता में शनिवार को सुबह छ: बजे के लगभग शौच के निकली जेठानी देवरानी में मामूली बात को हुए विवाद के बाद देवरानी ने लोहे के पाइप से प्रहार के जान से मार डाला। जिससे पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने एक पर नामजद मुकदमा कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली गांव मे घूम कर महिलाओं से आवश्यक जानकारी लीं.

बताया जाता है कि उकत गांव में शनिवार को सुबह छ: बजे के लगभग शौच के निकली जेठानी देवरानी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जेठानी देवरानी के बीच गाली गलौच के बाद झोंटा-झोंटी और फिर घर तक पहुंचने से पहले ही (करमानपुर-नारायणगढ) देवरानी दौड़ कर घर से पाइप लेकर आयी और जेठानी को मारने लगी। सिर पर गम्भीर चोट लगने से जेठानी निर्मला देवी 48 पत्नी सुरेश गोंड की दौरे पर ही मौत हो गई।

शोर शराबा सुन कर गांव वाले दौड़े किसी ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर थानाध्यक्ष रेवती राकेश सिंह, एसएचओ बैरिया गगन राज सिंह, दोकटी सदल तथा क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में ले आरोपी देवरानी गीतादेवी को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद मौकाए वारदात अपर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली व अपर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुबह के समय निकली देवरानी जेठानी का विवाद था, जिसमें आरोपी देवरानी गीता देवी गिरफ्तार कर ली गई है। सारी विधिक कार्यवाही की जा रही है. मृतका के पति सुरेश गोंड की तहरीर पर रेवती पुलिस ने एक पर नामजद मुकदमा कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली गांव मे घूम कर महिलाओं से आवश्यक जानकारी लीं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago