बलिया पहुचे योगी के मंत्री का माया-अखिलेश पर हमला, कहा- 2019 से पहले ही खत्म हो जाएगा गठबंधन

बलिया पहुचे उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा के बीच अनौपचारिक गठबंधन के लम्बा न टिकने का दावा करते हुए यूपी के बलिया में कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही यह गठबंधन टूट जाएगा. मौर्य ने मीडिया से कहा कि सपा और बसपा आपस में लड़कर ही खत्म हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह मुद्दों पर आधारित गठबंधन नहीं है. मुद्दाविहीन गठबंधन कभी भी दीर्घायु नहीं होता.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने जाति तथा धर्म के बजाय विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था. विकास ही भाजपा की पहचान है तथा विकास को लेकर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्व में धमक है.

उन्होंने अपने सहयोगी मंत्री तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को नसीहत देते हुए कहा कि वह सरकार में मंत्री हैं. उन्हें जो भी शिकवा,आपत्ति और मांग करनी है, वह दल के नेतृत्व के सामने इसे उठाए. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से आम लोगों के सामने सरकार को लेकर कोई बात रखने का कोई मतलब नहीं है. सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजभर बयानबाजी कर रहे हैं.

मंत्री मौर्य दिव्यांग जन सशक्तीकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें राजभर ने कहा था कि भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर पिछड़े वर्ग का वोट तो ले लिया, लेकिन मुख्यमंत्री केशव की बजाय योगी आदित्यनाथ को बना दिया.
उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सरकारी आवास खाली करने के बाद आवास में तोड़फोड़ तथा सामान गायब होने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि सपा सरकार की ‘गुंडाराज’ के रूप में पहचान रही है. अखिलेश ने पार्टी के चरित्र के अनुरूप ही कार्य किया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सम्पत्ति की कोई क्षति हुई होगी तो कार्रवाई होगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago