स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर रसड़ा विधायक ने बोला हमला, बताया मौकापरस्त

बलिया पहुचे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य  के बहुजन समाज पार्टी  और समाजवादी पार्टी के ऊपर दिया गए बयान पर  रसड़ा से विधायक  उमाशंकर सिंह ने मंत्री मौर्य पर निशाना साधते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि  है कि स्वामी प्रसाद मौर्य  को मौका मिले तो वे सपा—बसपा के गठबंधन का हिस्सा हो जायेंगे।

उमाशंकर सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला किया। उन्होंने मंत्री मौर्य के इस बयान कि सपा व बसपा का प्रस्तावित गठबंधन मुद्दों पर आधारित नहीं है और यह चुनाव से पहले ही खत्म हो जायेगा। उमाशंकर ने कहा कि जो लोग इस तरह का बयान दे रहे हैं वह लोग किसी न किसी रास्ते से व किसी न किसी बैकडोर से इच्छा रखते हैं कि इस गठबंधन का हिस्सा बन जाएं।

उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देकर वो मीडिया और लोगों के बीच  अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि इनको जानकारी है कि इस गठबंधन का कितना अनुकूल असर व मजबूत प्रभाव होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कोई मशीन लगा कर चेक किया जायेगा तो वह मशीन यह बतायेगा कि यह लोग खुद इस गठबंधन में आकर के चुनाव लड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालिया उपचुनाव में करारी पराजय के बाद मौर्य ने बौखलाहट में यह बयान दिया है। उन्होंने मौर्य को नसीहत दी कि वह अपने दल, सहयोगी दल के साथ गठजोड़ व अपने मंत्रालय की चिंता करें। उन्होंने साथ ही सवाल किया कि भाजपा का अपने सहयोगियों से मुद्दे पर आधारित गठबंधन है तो फिर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री ओमप्रकाश राजभर हमेशा योगी सरकार के विरुद्ध बयानबाजी क्यों कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago