PIC- अखिलेश यादव की इफ्तार पार्टी में दिखी मुलायम परिवार की एकता!

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की रोजा इफ्तार पार्टी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ ही चाचा शिवपाल यादव भी पहुंचे। ये इफ्तार पार्टी राजधानी के ताज होटल में आयोजित की गई। होटल ताज में दी गई रोजा इफ्तार पार्टी में मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा एक दिखा। तो मुस्लिम नेताओं का भी हुजूम नज़र आया ।

जहां अखिलेश गेट पर मुअज्जिज रोजेदारों का खैरमकदम कर रहे थे, वहीं पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के सांसद पुत्र अक्षय यादव के अलावा सांसद तेज प्रताप यादव पांडाल में लोगों का हालचाल ले रहे थे

माइक विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन संभाले हुए थे। जबकि, आयोजन की कमान युवा नेता व विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार साजन, आनंद सिंह भदौरिया व युवा नेता गौरव दुबे के हाथों में थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी हर टेबल पर जाकर रोजेदारों से मिल रहे थे।

अखिलेश यादव ने रोजेदारों का स्वागत किया और उनके साथ बैठकर नाश्ता किया। फ्तार में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव। इसके पहले मुलायम का कुनबा राज्यसभा चुनाव के पहले एक जगह इकट्ठा हुआ था।

सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव इफ्तार में पहुंचे और सभी का हालचाल लिया। अखिलेश यादव ने सबका स्वागत किया। मुस्लिम संगठनों की कई शख्सियतों से अखिलेश यादव की करीबी दिखी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago