बैरिया MLA का विवादित बयान, कहा- ताजमहल’ का नाम ‘राम महल’ कर देना चाहिए

विवादित बयान के लिए मशहुर बलिया से बीजेपी के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनके बयानों का  सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।   इस बार उन्होंने विवादित बयान दुनिया के अजूबों में शामिल ताजमहल को लेकर दिया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि ‘ताजमहल’ का नाम बदलकर ‘राम महल’ या ‘कृष्ण महल’ कर देना चाहिए।

ऐसा नहीं विधायक सुरेंद्र सिंह ने पहली बार विवादित बयान दिया हो। हाल ही में उन्होंने इससे पहले अधिकारियों को लेकर अपशब्द कहा था। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों से अच्छा चरित्र वैश्याओं का होता है। वो पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं। पर अधिकारी तो पैसा लेकर भी आपका काम करेंगे कि नहीं, इसकी कोई गारंटी ही नहीं है।

इससे पहले उन्होंने उन्नाव रेप मामले में बवाल होने पर कहा था कोई तीन बच्चों की मां से रेप कैसे कर सकता है। बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने जवाब को मनोवैज्ञानिक पुट देते हुए उन्होंने कहा था कि कोई भी शख्स तीन बच्चों की मां से रेप नहीं कर सकता है। ये संभव नहीं है। ये सबकुछ विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ साजिश है। ये हो सकता है कि पीड़िता के पिता के साथ मारपीट हुई हो। लेकिन वो मान ही नहीं सकते हैं कि उन्होंने रेप किया होगा। इसके साथ ही कहा था कि अगर कोई भी सस्ती लोकप्रियता के लिए ये सब करे तो कोई कुछ भी नहीं कर सकता है।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार बलात्कार को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि स्मार्टफोन की वजह से महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न हो रहे हैं। रेप की घटनाओं को रोकने के लिए लड़कियों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के लिए युवाओं के माता-पिता जिम्मेदार है क्योंकि वे अपने बच्चों की देखभाल नहीं करते हैं। 15 साल तक के बच्चों को कड़ी निगरानी में रखना चाहिए। उन्हें कहीं जाने के लिए फ्री नहीं छोड़ना चाहिए और न ही स्मार्टफोन इस्तेमाल के लिए देना चाहिए।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago