बलिया पंहुचा शहीद जवान सूरज का पार्थिव शरीर, उमड़ा जनसैलाब, छलक पड़ी सभी की आंखें

वायुसेना के विमान एएन-32 में शहीद हुए बलिया के सूरज का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गांव पहुंचा। इस दौरान गांव का माहौल गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे पति के पार्थिव शरीर को शहीद की पत्नी ने जब आखिरी सलामी दी तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, सूरज तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाए।
बता दें कि बीते 3 जून को असम के जोरहाट में वायुसेना के सेंटर से एएन-32 विमान पर सवार होकर अरुणाचल प्रदेश के मेचूका सेंटर के लिए उड़ान भरने वाले बलिया के सूरज कुमार सिंह सहित 13 वायु सैनिकों की हादसे में मौत हो गई थी। शुक्रवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान से सूरज का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर को लेकर वायुसैनिक जैसे ही बैरिया के चिरैयामोड़ पहुंचे, अपार जनसमूह अपने डूबे सूरज के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।

सूरज का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव शोभाछपरा स्थित उनके आवास ले जाया। इसके बाद सूरज की पत्नी ने रोते हुए अपने पति के पार्थिव शरीर को सलामी दी। हादसे के 11 दिन बाद जब शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, तब तक किसी की आंखों के आंसू नहीं सूखे थे। शहीद की अंतिम यात्रा में गांव और आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पुलिस और सेना के जवानों द्वारा सूरज को अंतिम सलामी दिए जाने के बाद उनके पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago