फोटो- अबान हसन
बलिया- लंबे इंतजार के बाद आखिर मानसून ने अपनी दस्तक दे दी। शनिवार को पूरे दिन झमाझम बरसात होती रही। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार काले घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और पहली बार पूरे जिले में एक साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं मौसम की पहली जोरदार बारिश में लोगों ने जमकर नहाने का आनंद उठाया।
शुक्रवार को दिनभर आसमान में आवाजाही के बाद आखिरकार देर रात बादलों ने जमकर बरसना शुरू किया जो शनिवार को दिनभर जारी रहा। काफी समय से भीषण गर्मी की जलालत झेल रहे लोगों ने बारिश की वजह से जहां राहत की सांस ली वहीं किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।
बारिश के कारण खेतों में नमी देख किसान भी धान की बेहन डालने की तैयारियों में जुट गए हैं। भारी बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। पिछले दो-तीन दिनों ने आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। हालांकि गुरुवार को मानसून की पहली बरसात जरूर हुई थी, लेकिन उससे न तो लोगों को राहत मिल पाई थी और न ही खेती की दृष्टि से ही पर्याप्त थी। बरसात न होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा था।
वैसे तो आसमान में बादलों ने धमाचौकड़ी मचाना दो-तीन दिन पहले से ही शुरू कर दिया था, कितु अर्द्धरात्रि के बाद मौसम ने करवट ली और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ ही देर में मौसम सुहाना हो गया।
रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। भोर से रात तक आसमान में ठहरे भूरे बदल झूमकर बरसे। आसमान को पूरी तरह अपने आगोश में लिए बादलों को देखकर किसानों का उत्साह कुलांचे भरता रहा। बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस नीचे खिसक कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मानसून की पहली बारिश से शहर के विभिन्न मोहल्लों में सड़कों पर पानी लगने से वे झील में तब्दील हो गई, वहीं नालियां जाम होने से निचले इलाकों के कई घरों में नाबदान के पानी ने प्रवेश करना शुरू कर दिया है। जलभराव से लोगो को आने-जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बरसात ने नगर पालिका प्रशासन की पूरी पोल खोलकर रख दी है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…