Categories: बलिया

बलियाः खाद गोदाम पर छापेमारी, भाग निकला दुकानदार, अधिकारियों ने सील कर दिया गोदाम

बलिया में खाद की कमी से किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं कई जगहों पर खाद भंडारण की ख़बरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सहतवार क्षेत्र के किसानों की शिकायत पर अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए एक दुकान पर छापा मारा।

बांसडीह एसडीएम सीमा पांडेय और जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने अभिषेक कुमार गुप्ता खाद भंडार पर छापा मारा। अधिकारियों के पहुंचने पर की भनक लगते ही दुकानदार भाग निकला। जहां अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही निर्देश दिए कि नियमानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित कराई जाएगी।

कार्यवाही के बाद जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में पीसीएफ के गोदाम में 2480 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है, जो समिति एवं पीसीएफ के कर्मचारियों के हडताल के कारण समितियों पर उपलब्ध नहीं करायी जा सकी थी। अब सभी कर्मचारी हड़ताल से वापस आ गये हैं।

वहीं अब छापेमारी के बाद अधिकारियों ने का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से दो दिन ​के अंदर सभी समितियों पर दो दिन के अंदर डीएपी उपलब्ध हो जाएगी। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद सभी किसानों के चेहरे पर राहत की लकीरें हैं।

इसके अलावा अधिकारियों ने सभी उर्वरक केन्द्रों के लिए यह भी निर्देश है कि वे खतौनी के आधार पर पॉस मशीन से ही कृषकों को खाद उपलब्ध कराएं। अपने जनपद के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित दर में उपलब्ध कराई जाए। इन आदेशो के उल्लंघन पर उर्वरक नियंत्रण आदेश की सुसंगत धारा के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago