SDM और DSP के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, बलिया कांग्रेस ने कहा- भाजपाइयों को मिला है गुंडागर्दी का लाइसेंस

बलिया डेस्क : बलिया ज़िले में बीजेपी के एक दबंग कार्यकर्ता ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।  घटना जनपद के रेवती थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर की है। बताया जा रहा है कि यहां कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर एक खुली बैठक चल रही थी।

इस मामले को लेकर कांग्रेस  ने बीजेपी पर हमला बोला है और कहा है कि भाजपाइयों को यूपी में गुंडागर्दी का लाइसेंस दे दिया गया है।  बलिया कांग्रेस के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए योगी सरकार को जमकर घेरा।

उन्होंने कहा कि बलिया के दुर्जनपुर में भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह के द्वारा एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में हत्या ने जंगलराज की कलई खोल दी है। पाण्डेय  ने कहा की कांग्रेस पार्टी इस वारदात की कड़े शब्दों में भ्रतस्ना करती हूँ। बलिया कांग्रेस की तरफ़ से हमारी माँग है कि तुरंत कार्यवाही हो और आरोपी बीजेपी नेता को तुरंत गिरफ़्तार किया जाए।

वहीँ  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, ‘यूपी में भाजपाइयों को गुंडागर्दी का लाइसेन्स! जब शासक अपराधी हों, कानून गुंडों की दासी हो, तो संविधान को रौंदना राजधर्म बन जाता है।’

वहीँ पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कहा कि  इस सरकार में कानून-व्‍यवस्‍था नाममात्र के लिए भी नहीं बची है। महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म और अत्‍याचार तो पहले से जारी है अब तो सरकार के अधिकारियों की मौजूदगी में हत्‍या की जा रही है और हत्‍या कर आरोपित पुलिस के सामने से फरार हो जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में अगर जरा भी नैतिकता है तो मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का इस्‍तीफा तुरंत होना चाहिए। प्रदेश की राज्‍यपाल को भी सरकार को बर्खास्‍त करने की सिफारिश करनी चाहिए।

विज्ञापन

बता दें की एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में ही जय प्रकाश शाह के सीने में गोली दाग दी और मौके से आराम से आरोपी फरार भी हो गया।  गोली लगने से जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे तत्काल सीएससी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बलिया पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के चयन को लेकर पंचायत भवन पर बैठक हो रही थी। इस चयन के लिये दो स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग मौजूद थे। चयन के दौरान दोनों समूहों से जुड़े लोगों में कहासुनी हो गई।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago