Categories: featured

बलिया: फोन पर बात करते हुए बाहर निकला युवक, विद्यालय के पास मिला शव

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरनई खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया जहां गांव से सटे प्राथमिक विद्यालय चकिया में एक युवक का शव मिला। घटना सोमवार सुबह है की है। जहां युवक का शव मिलते ही पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।जानकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द गांव निवासी राजा राजभर उम्र 24 पुत्र प्रमोद राजभर रविवार की शाम घर पर था। किसी का फोन आय़ा तो वह बात करते हुए घर से बाहर निकला। लेकिन काफी देर तक वह लौट कर न आया। घरवाले परेशान हुए। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

थक-हार कर परिजन घर वापस लौटे और युवक का इंतजार करने लगे। इसके बाद अगली सुबह प्राथमिक विद्यालय चकिया में राजा राजभर का शव मिला। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरु की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago