Categories: बलिया

बलिया में 25 उप निरीक्षकों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

बलिया जिले में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। कई थानों के उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया। 25 थानों के उप निरीक्षकों की अदला-बदला की गई है। इसके अलावा दो थानों की महिला उप निरीक्षकों का भी ट्रांसफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश पर ट्रांसफर किए गए हैं। बता दें इससे पहले थानों का औचक निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने ट्रांसफर किए थे यहां तक कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया था। एक बार भी ट्रांसफर होने से पुलिस विभाग में हड़कंप है।
उप निरीक्षक सुरेश नारायण पाण्डेय को ट्रांसफर खेजुरी से बैरिया थाने में कर दिया गया है।रविंद्र कुमार को मनियर थाने से नरहीं थाने में ट्रांसफर किया है। अजय यादव को बसंतपुर थाने से हटाकर दोकटी थाने भेज दिया है।लालजी पाल को गड़वार थाने से सुरेमपुर थाना बैरिया भेज दिया है।रामाश्रय यादव को थाना गड़वार से थाना रामगढ़ में ट्रांसफऱ कर दिया है। इसके अलावा मोतीलाल को दोकटी थाने से खेजुरी थाने में ट्रांसफर कर दिया है।रविंद्रनाथ पांडेय को पकड़ी थाने से हटाकर थाना भीमपुरा में भेज दिया गया है।अवधेश सिंह को नरहीं थाने से हटाकर थाना सहतवार में ट्रांसफर कर दिया है।शिवजी कुमार को कोतवाली से थाना दोकटी में ट्रांसफर कर दिया है। इसी तरह कुल 25 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

इसके अलावा दो महिला उप निरीक्षकों का भी ट्रांसफर किया गया है। थाना अध्यक्ष सरोज यादव को महिला थाने से हटाकर बलिया पुलिस चौकी बैरिया में प्रभारी रिपोर्टिंग बनाया गया है। और प्रज्ञा सिंह को बैरिया पुलिस चौकी की प्रभारी रिपोर्टिंग के पद से हटाकर बलिया महिला थाने का अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों की महिला पुलिसकर्मियों को पोस्टिंग की अदला-बदला की गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago